राजनांदगांव रेलवे स्टेशन का कायाकल्प: अब यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा अनुभव”

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य अब अपने अंतिम चरण में है। स्टेशन की नई भव्यता को देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो यात्री किसी एयरपोर्ट पर पहुंच गए हों। यह छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा स्टेशन है जिसे इतने आधुनिक तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।
इस संबंध में स्टेशन मास्टर ने चर्चा के दौरान बताया कि निर्माण कार्य को जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। इस आधुनिक बदलाव के साथ, क्षेत्र की जनता को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है, जिससे रेल यात्रा न केवल सुगम बल्कि यादगार भी होगी।




