रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की खाली हो रही सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार फूलोदेवी नेताम ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक उमेश पटेल समेत कांग्रेस के कई विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
दरअसल, छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं। इनमें एक सीट फूलोदेवी नेताम और दूसरी केटीएस तुलसी की है, जिनका कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।
इन सीटों के लिए होने वाले चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर फूलोदेवी नेताम पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा उम्मीदवार बनाया है।





