मनोरंजन

Cocktail 2 की कहानी पर सस्पेंस, रश्मिका-कृति के रिश्ते के बीच में आएंगे Shahid Kapoor?

बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस कृति सेनन और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Cocktail 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया। अब फिल्म की कहानी को लेकर एक नई चर्चा ने माहौल गर्म कर दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना एक लेस्बियन कपल की भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि दोनों मॉडर्न रिलेशनशिप पर आधारित कहानी में एक-दूसरे से प्यार करने वाली लड़कियों का किरदार निभाएंगी। वहीं शाहिद कपूर कहानी में तीसरे एंगल के रूप में दिखाई देंगे, जिससे फिल्म में एक दिलचस्प लव ट्रायंगल बनता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अब तक स्टोरी या प्लॉट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रिलीज डेट पर क्या अपडेट?

फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसे सितंबर में रिलीज करने की तैयारी है। कहा जा रहा है कि फिल्म को शाहिद कपूर की फिल्म O’Romeo के रिलीज के करीब छह महीने बाद लाने की योजना है, ताकि दोनों फिल्मों को अलग-अलग स्पेस मिल सके।

फिलहाल दर्शकों को मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts