छत्तीसगढ़

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, राज्यपाल ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में नए कुलपति की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। प्रोफेसर मनोज दयाल को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।

प्रो. मनोज दयाल वर्तमान में हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के मास कम्युनिकेशन विभाग में प्रोफेसर हैं।

जारी आदेश में उल्लेखित है कि छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 एवं संशोधन अधिनियम 2025 की धारा 11 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल एवं कुलाधिपति, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा Professor Manoj Dayal, Department of Mass Communication, Guru Jambheshwar University of Science and Technology, Hisar (Haryana) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर का कुलपति नियुक्त किया गया है।

Professor Manoj Dayal का कार्यकाल, उपलब्धियां एवं सेवा शर्ते, उक्त अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts