मनोरंजन

चौथी शादी की सालगिरह पर विक्रांत मैसी का प्यार भरा पोस्ट, पत्नी संग साझा की खास तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर आज 18 फरवरी 2026 को अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर विक्रांत ने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ कई खूबसूरत और यादगार तस्वीरें साझा कीं और एक भावुक संदेश भी लिखा।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में शादी के दिन से लेकर अब तक के कई खास पलों की झलक देखने को मिलती है। तस्वीरों के साथ विक्रांत ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी मेरी A1 फ्रॉम डे वन।” उनके इस पोस्ट पर फैंस लगातार बधाइयां और प्यार भरे संदेश भेज रहे हैं।

विक्रांत और शीतल की पहली मुलाकात साल 2015 में वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के सेट पर हुई थी। सीरीज में शीतल ने विक्रांत की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार निभाया था। साथ काम करते-करते दोनों को प्यार हो गया। करीब पांच साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 2019 में सगाई की और 2022 में हिमाचल प्रदेश में निजी समारोह में शादी रचाई।

7 फरवरी 2024 को इस कपल ने अपने बेटे का स्वागत किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत इन दिनों फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आ रहे हैं, जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts