रायपुर में वेलेंटाइन डे के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शहर के पार्क, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगी।
रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पिछले साल क्रिसमस के दौरान मैगनेटो मॉल में हुई घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष निगरानी रखी जा रही है।
ऊर्जा पार्क, मैगनेटो मॉल, जोरा मॉल, सिटी सेंटर मॉल, गांधी उद्यान, मोतीबाग गार्डन, कलेक्ट्रेट गार्डन, निगम गार्डन और राम मंदिर सहित कई प्रमुख स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी रहेगी।
प्रशासन ने साफ किया है कि असामाजिक तत्वों, हुड़दंगियों या किसी भी संगठन द्वारा युवक-युवतियों को अनावश्यक रूप से परेशान करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





