क्रांइमछत्तीसगढ़

खपरी बाईपास पर भीषण टक्कर: 201 कोबरा बटालियन के चार जवान शहीद, एक की हालत नाजुक

धमतरी जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार जवानों की जान ले ली। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी बाईपास के पास 201 कोबरा बटालियन के जवानों को लेकर जा रही एक डिजायर कार सड़क किनारे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, जवान जगदलपुर स्थित 201 बटालियन से लौट रहे थे। कार में फंसे जवानों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। दुर्घटना में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य जवानों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक जवान की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस ने मृत जवानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और घायल को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts