छत्तीसगढ़

‘ग्रहण मंत्री’ टिप्पणी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का पलटवार, बोले– अपने गिरेबान में झांककर देख लें

रायपुर में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव द्वारा ‘ग्रहण मंत्री’ कहे जाने पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुझे क्या कहा, क्या नहीं कहा, यह तो स्पष्ट हो रहा है. लेकिन ये जो कह रहे हैं, जो भूपेश बघेल कह रहे हैं, उनके शब्दों की निम्नता है। उस पर मैं केवल यही कह सकता हूं कि अपने गिरेबान में झांक कर देख लें।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसके साथ ही विधायक देवेंद्र यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकार के दौरान हुई घटना की याद दिलाते हुए कहा कि टीचर्स डे पर एक टीचर से बलात्कार हुआ था, तब वे कहां थे? पाटन विधानसभा में जब सामूहिक हत्याएं हुईं थीं, तब वे कहां थे? उन्हें उस समय भी चिंता करनी चाहिए थी।

वहीं, पूर्व कांग्रेस नेता, राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल द्वारा जेल से जुड़े अनुभव साझा किए जाने पर भी विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जेल की परिस्थितियों को लेकर राजनीति करना सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वही जेल और वही व्यवस्था है, जहां वे स्वयं भी रह चुके हैं, लेकिन उन्होंने कभी इस तरह के आरोप लगाकर मुद्दे को राजनीतिक रंग नहीं दिया।

इस बयानबाजी के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने के आसार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts