क्रांइमछत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: 18 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है। शुक्रवार को रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि स्टेशन परिसर में नशीले पदार्थ की तस्करी होने वाली है। सूचना के आधार पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 18 किलो गांजा बरामद हुआ।

जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 88 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राघवेंद्र सिंह और झम्मन सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts