देशमध्यप्रदेश

महाशिवरात्रि 2026 पर रेलवे की खास सौगात: उज्जैन–सोमनाथ समेत कई रूटों पर मेला स्पेशल ट्रेनें

महाशिवरात्रि के अवसर पर देशभर के प्रमुख शिवधामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इस वर्ष यह पावन पर्व 15 फरवरी 2026 (रविवार) को मनाया जाएगा। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।

गुजरात के सोमनाथ मंदिर, मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन) और संत हिरदाराम नगर (सीहोर) जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे और रतलाम मंडल ने अतिरिक्त ट्रेनों का प्रबंध किया है।

राजकोट–वेरावल के बीच अनारक्षित मेला स्पेशल

राजकोट और वेरावल के बीच ट्रेन संख्या 09513/09514 13 से 17 फरवरी तक प्रतिदिन चलाई जाएगी।

09513 सुबह 6:55 बजे राजकोट से रवाना होकर 10:55 बजे वेरावल पहुंचेगी।

09514 दोपहर 3:20 बजे वेरावल से चलकर रात 8:00 बजे राजकोट पहुंचेगी।

यह ट्रेन भक्तिनगर, गोंडल, वीरपुर, जेतलसर, जूनागढ़ और केशोद जैसे स्टेशनों पर ठहरेगी।

उज्जैन से भोपाल और संत हिरदाराम नगर के लिए विशेष व्यवस्था

उज्जैन से भोपाल और संत हिरदाराम नगर (सीहोर) के बीच 13 से 23 फरवरी तक तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी:

09305/09306: सुबह 9 बजे उज्जैन से चलकर 1:30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी; वापसी दोपहर 2:30 बजे से रात 7:30 बजे तक।

09307/09308: रात 9 बजे उज्जैन से रवाना होकर 2:10 बजे भोपाल पहुंचेगी; वापसी सुबह 3:10 बजे से 8 बजे उज्जैन।

09313/09314: शाम 4 बजे उज्जैन से चलकर 9:40 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी; वापसी रात 10:30 बजे से 2 बजे उज्जैन।

इन ट्रेनों का ठहराव तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल और सीहोर सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

सामान्य और स्लीपर कोच की सुविधा

रेलवे प्रशासन के अनुसार, मेला स्पेशल ट्रेनों में सामान्य और स्लीपर कोच उपलब्ध रहेंगे। अनारक्षित ट्रेनों के टिकट काउंटर या अन्य अधिकृत माध्यमों से लिए जा सकेंगे।

महाशिवरात्रि के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेनें श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित होंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts