Others

WhatsApp Web पर शुरू हुई ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, यूजर्स का इंतजार खत्म

लंबे समय से जिस फीचर का इंतजार किया जा रहा था, वह अब WhatsApp Web पर आने लगा है। कंपनी ने वेब वर्जन पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा बीटा यूजर्स के लिए जारी कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। अब तक कॉलिंग का विकल्प केवल मोबाइल ऐप और आधिकारिक डेस्कटॉप ऐप तक सीमित था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में वेब वर्जन पर केवल वन-टू-वन कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। ग्रुप कॉलिंग के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। कंपनी करीब एक साल से इस फीचर पर काम कर रही थी। बीटा यूजर्स का कहना है कि इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है—सिर्फ WhatsApp Web खोलकर कॉल बटन पर क्लिक करना होता है, किसी अतिरिक्त सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं पड़ेगी।

खास बात यह है कि वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयरिंग का ऑप्शन भी मिलेगा। मोबाइल ऐप में यह सुविधा पहले से मौजूद है। इससे ऑफिस मीटिंग या प्रेजेंटेशन के लिए अलग प्लेटफॉर्म की जरूरत कम हो सकती है।

अब तक लैपटॉप या कंप्यूटर से कॉल करने के लिए WhatsApp की डेस्कटॉप ऐप इंस्टॉल करनी पड़ती थी, लेकिन नए अपडेट के बाद सीधे ब्राउज़र से ही कॉलिंग संभव होगी। यह फीचर वेब यूजर्स के लिए बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts