विदेश

रूस में ट्रेन हादसा, ट्रेन के पटरी से उतरते ही हुआ धमाका

रूस के टैम्बोव क्षेत्र में एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है, जहां सप्लाई रूट पर चल रही एक रूसी ट्रेन में फ्यूल वैगन में जोरदार विस्फोट हो गया। यह घटना मॉस्को–वोरोनेज–रोस्तोव रूट पर कोचेतोवका-2 रेलवे स्टेशन पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, धमाका ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह से हुआ, जिससे भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि धुएं और आग का गुबार एक हजार फीट से अधिक ऊंचाई तक आसमान में उठता दिखाई दिया।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस आगजनी में करीब 30 रेल वैगन क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि विस्फोट के कारण ऑपरेशन में तुरंत रुकावट आई और कम से कम आठ इंटर-सिटी ट्रेनें लेट हो गईं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts