देश

संसद भवन में राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू के बीच हुई तीखी नोकझोंक

संसद भवन में बुधवार, 4 फरवरी 2026 को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब मकर द्वार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आमने-सामने आ गए। दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और बिट्टू के बीच पहले कहासुनी हुई। राहुल गांधी ने बिट्टू से कहा, “एक दिन तुम लौट कर आओगे,” जिससे विवाद और बढ़ गया। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई, जब राहुल गांधी ने हाथ मिलाने के लिए आगे हाथ बढ़ाया, लेकिन बिट्टू ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।

इसके बाद राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को “माय ट्रेटर फ्रेंड” कहकर संबोधित किया। इस पर पलटवार करते हुए बिट्टू ने राहुल गांधी को ‘देश के दुश्मनों’ के साथ खड़ा बताया। और कहा कि वह देश के दुश्मनों के साथ नहीं बैठते। इसी दौरान राहुल गांधी ने प्रदर्शन में शामिल निलंबित सांसदों की सराहना करते हुए उन्हें “वेल डन बॉयज” कहा।

इधर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब का हवाला देते हुए कहा कि इसमें गलवान और पूर्वी लद्दाख से जुड़ी अहम जानकारियां दर्ज हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री संसद में बोलने आएंगे, तो वह खुद यह किताब उन्हें सौंपेंगे। उनके मुताबिक, किताब में उठाए गए मुद्दे देश की सुरक्षा से जुड़े बड़े सवाल खड़े करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts