क्रांइम

Firefox यूजर्स के लिए सरकार का हाई अलर्ट, करोड़ों लोगों का डेटा खतरे में

अगर आप इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए Mozilla Firefox का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Firefox यूजर्स के लिए गंभीर सुरक्षा चेतावनी जारी की है। एजेंसी के मुताबिक ब्राउजर के कुछ पुराने वर्जन में बड़ी तकनीकी खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर साइबर अपराधी यूजर्स का निजी डेटा चुरा सकते हैं।

CERT-In ने बताया कि Mozilla के कई प्रोडक्ट्स में एक साथ कई सुरक्षा कमजोरियां सामने आई हैं। इन कमियों के जरिए हैकर्स दूर बैठे ही किसी यूजर के सिस्टम तक पहुंच बना सकते हैं। इसके लिए वे खतरनाक लिंक या खास तरह की वेब रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। जैसे ही यूजर ऐसे लिंक पर क्लिक करता है, उसका संवेदनशील डेटा खतरे में पड़ सकता है। यही खतरा ईमेल क्लाइंट थंडरबर्ड पर भी मंडरा रहा है, जहां एन्क्रिप्टेड ईमेल से भी जानकारी निकाली जा सकती है।

इन वर्जन के यूजर्स सबसे ज्यादा जोखिम में
सरकार ने साफ किया है कि जो लोग Firefox और Thunderbird के पुराने वर्जन चला रहे हैं, उन्हें तुरंत सावधान होने की जरूरत है। यदि आपके डिवाइस में Mozilla Firefox का वर्जन 147.0.2 से पुराना है, तो उसे तुरंत अपडेट करना जरूरी है। इसी तरह Thunderbird के 140.7.1 और 147.0.1 से पुराने वर्जन भी हाई रिस्क में बताए गए हैं। इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स सिस्टम को क्रैश करने के साथ-साथ बैंकिंग डिटेल्स और पासवर्ड भी चुरा सकते हैं।

सरकार की सलाह: ऐसे रहें सुरक्षित
CERT-In ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे बिना देर किए अपने ब्राउजर और ईमेल क्लाइंट को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें। Mozilla की ओर से इन सुरक्षा खामियों को दूर करने के लिए अपडेट जारी किया जा चुका है। मोबाइल यूजर्स प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से अपडेट कर सकते हैं, जबकि कंप्यूटर पर Firefox इस्तेमाल करने वालों को ब्राउजर की सेटिंग में जाकर “About Firefox” विकल्प से अपडेट करना चाहिए।

इसके अलावा सरकार ने चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी थर्ड-पार्टी वेबसाइट से ऐप या सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें। थोड़ी सी सावधानी आपके डेटा और प्राइवेसी को बड़े खतरे से बचा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts