छत्तीसगढ़

3 लाख की अवैध शराब पर दन्तेवाड़ा पुलिस का करारा प्रहार

 

|

45 पेटी अंग्रेजी शराब, पिकअप–ईको–स्कूटी जप्त |

आरोपी फरार, तलाश जारी |

नितेश मार्क/—
दन्तेवाड़ा अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध दन्तेवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 45 पेटी (कीमत लगभग ₹03 लाख) जप्त की है।
कार्रवाई में एक पिकअप वाहन (CG-18R-0439), एक मारुति ईको (CG-18Q-0332) तथा एक स्कूटी को जप्त किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी दन्तेवाड़ा राहुल उयके के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में की गई।
दिनांक 01.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति भारी मात्रा में दीगर राज्य की अंग्रेजी शराब लेकर अवैध बिक्री हेतु दन्तेवाड़ा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर दन्तेवाड़ा बाईपास, ग्राम बालूद रोड पर घेराबंदी कर रेड की गई।
पुलिस को देखकर आरोपी जंगल की आड़ लेकर फरार हो गए।
फरार वाहन चालकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है तथा संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
महत्वपूर्ण भूमिका उपनिरीक्षक राजेश कुमार, सउनि. पंकजधर, प्र.आर. 72 बुधरू कड़ती, आरक्षक 238 चंदन गोयल, 833 जलदेव मरकाम, 387 राजेश इस्ताम।
दन्तेवाड़ा पुलिस अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस के साथ कार्रवाई जारी रखेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts