क्रांइमदेश

कोहरे में बड़ा सड़क हादसा: भरतपुर में ट्रेलर से टकराई स्लीपर बस, 4 की मौत, 5 घायल

राजस्थान के भरतपुर जिले में गुरुवार अलसुबह आगरा–जयपुर नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। घने कोहरे के कारण कासगंज से जयपुर जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में शामिल रामवीर नाम के व्यक्ति ने इस दुर्घटना में अपनी पत्नी और 8 वर्षीय बेटे को खो दिया। सभी घायलों को तुरंत भरतपुर के आरबीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सेवर थाना पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

जिला कलेक्टर कमर चौधरी और एसपी दिगंत आनंद ने भी घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारियों ने सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाने और अस्पताल में घायलों के बेहतर इलाज के लिए विशेष मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts