अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में एक बिजनेस जेट लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया, जिससे विमान में आग लग गई और कई लोगों की मौत हो गई। यह विमान स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान में पायलट समेत सात लोग सवार थे।
फ्लाइट रिकॉर्ड के अनुसार विमान को रिटायर्ड NASCAR पायलट ग्रेग बिफल उड़ा रहे थे। इरेडेल काउंटी के शेरिफ डैरेन कैंपबेल ने पुष्टि की कि हादसे में कई लोगों की जान गई। दुर्घटना के समय एयरपोर्ट के पास हल्की बूंदाबांदी हो रही थी और आसमान में बादल थे। गोल्फ खेल रहे लोग भी हादसे को देख चकित रह गए।
FlightAware.com के ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान सुबह 10 बजे एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद वापस लौट रहा था और लैंडिंग के प्रयास में दुर्घटना का शिकार हुआ। शुरुआती योजना के अनुसार विमान फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल से बहामास के ट्रेजर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला था।





