सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल को रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से जबरदस्त पहचान मिली है। शो के दौरान वह अक्सर अपने परिवार, बिजनेस और लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहीं। अब शो से बाहर आने के बाद जब तान्या अपने घर ग्वालियर पहुंचीं, तो वहां का नजारा देखकर वह खुद भावुक हो गईं।
घर पहुंचते ही मिला खास स्वागत
तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके घर पहुंचते ही भव्य स्वागत की झलक देखने को मिलती है। घर को फूलों से सजाया गया था और परिवार के सभी सदस्य खुशी से उनका इंतजार कर रहे थे। वीडियो में तान्या जिस शख्स को गले लगाती नजर आ रही हैं, वह उनके मामा बताए जा रहे हैं।
वीडियो में तान्या भावुक होकर रोते हुए कहती हैं कि उन्होंने जानबूझकर परिवार का नाम नहीं लिया, ताकि किसी को लेकर कोई बात न बने। इस पर घरवाले उन्हें संभालते हैं और कहते हैं कि वह सभी के लिए विनर हैं। इस वीडियो के साथ तान्या ने कैप्शन में लिखा, “मैं घर पर हूं,” और नजर से बचाने वाला इमोजी भी लगाया।
परिवार संग मना रहीं खुशी
इसके अलावा तान्या मित्तल ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले एंजॉय करती नजर आ रही हैं। फैंस उनके इस पारिवारिक अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उनकी सादगी, स्टाइल और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं।





