नोएडा के DLF मॉल ऑफ इंडिया में 11 दिसंबर को ऐप्पल अपना पहला रिटेल स्टोर शुरू करने जा रहा है। यह भारत में कंपनी का पांचवां और दिल्ली-एनसीआर में दूसरा स्टोर होगा। स्टोर लॉन्च से पहले इसकी लीज से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं, जिनसे पता चला है कि ऐप्पल इस जगह के लिए हर महीने भारी रेंट चुकाएगी।
कितना है रेंट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐप्पल ने 8,240 स्क्वेयर फीट स्पेस 11 साल की लीज पर लिया है। पहले साल कंपनी को कोई किराया नहीं देना होगा, लेकिन दूसरे साल से ऐप्पल हर महीने लगभग 45.3 लाख रुपये रेंट चुकाएगी। यानी सालाना करीब 5.4 करोड़ रुपये। पूरी लीज अवधि में कंपनी लगभग 65 करोड़ रुपये रेंट देगी—इसमें भविष्य की बढ़ोतरी शामिल नहीं है।
अन्य शहरों में क्या है ऐप्पल का रेंट?
मुंबई BKC स्टोर: प्रति माह ~48.2 लाख रुपये (सबसे ज्यादा)
दिल्ली स्टोर: प्रति माह ~40 लाख रुपये
पुणे और बेंगलुरु स्टोर: सालाना लगभग 2.1 करोड़ रुपये
इन सभी स्टोर्स का आकार लगभग 8,000–9,000 स्क्वेयर फीट है।
नोएडा का नया स्टोर 11 दिसंबर दोपहर 1 बजे से ग्राहकों के लिए खुलेगा, जहां लोग नए प्रोडक्ट्स देखने के साथ क्रिएटिव वर्कशॉप्स में हिस्सा भी ले सकेंगे।





