मनोरंजन

‘बॉर्डर 2’ में अहान शेट्टी की दमदार एंट्री, फर्स्ट-लुक ने जीत लिया फैंस का दिल

फिल्म बॉर्डर 2 से अहान शेट्टी का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है, जिसमें वह एक नेवी ऑफिसर के रूप में बेहद सशक्त और जोश से भरे दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में अहान युद्ध के बीच नजर आते हैं, चेहरे पर खून के निशान और आंखों में दृढ़ संकल्प साफ झलकता है। हाथों में टैंक गन लिए उनका यह अवतार सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

फैंस उनके लुक की तुलना सुनील शेट्टी से कर रहे हैं, जिन्होंने मूल बॉर्डर (1997) में यादगार भूमिका निभाई थी। कई यूजर्स ने लिखा कि अहान बिल्कुल अपने पिता की तरह नजर आ रहे हैं और यह उनकी असली बॉलीवुड एंट्री साबित होगी। फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

बॉर्डर 2 की स्टार कास्ट और पैमाना
क्लासिक बॉर्डर के इस सीक्वल में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में एयरफोर्स, ग्राउंड वार और बड़े स्तर के एक्शन सीक्वेंस शामिल किए गए हैं। मेकर्स इसे देशभक्ति पर आधारित सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बता रहे हैं।

दिलजीत दोसांझ की कास्टिंग पर विवाद
फिल्म तब विवादों में आई जब FWICE ने दिलजीत की कास्टिंग का विरोध किया। संस्था का कहना था कि दिलजीत ने हाल ही में एक पाकिस्तानी अभिनेत्री के साथ काम किया है, इसलिए पाक कलाकारों पर बैन के नियमों के चलते उन्हें देशभक्ति फिल्म का हिस्सा नहीं होना चाहिए।

हालांकि बाद में मेकर्स की लिखित अपील मान ली गई, जिसमें बताया गया कि दिलजीत की शूटिंग पूरी हो चुकी है और उन्हें बदलने पर भारी नुकसान होगा। FWICE ने आगे नियमों का पालन करने की शर्त पर विवाद खत्म कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts