छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, अंबिकापुर में पारा 8 डिग्री के नीचे — मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। उत्तर दिशा से आ रही शुष्क और सर्द हवाओं के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और रात के समय अब ठंड का असर स्पष्ट रूप से महसूस किया जा रहा है। लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है और कई स्थानों पर अलाव जलाकर ठंड से राहत ली जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

शीतलहर की चेतावनी जारी:
मौसम विभाग ने कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का प्रवाह जारी रहने के कारण न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट बनी रहेगी और फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।

रायपुर में मौसम का हाल:
राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। तापमान 15 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में रातें और अधिक ठंडी हो सकती हैं।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts