छत्तीसगढ़

सभी वर्गों के समावेशी विकास की दिशा में कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के शुभारंभ में पहुंचे। समारोह में उन्होंने मैनपाट को पर्यटन की दिशा में और सुदृढ़ करने की बात कही, ताकि लोग सनातन और बौद्ध धर्म दोनों के समागम स्थल में सुकून की अनुभूति महसूस करें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के समावेशी विकास की दिशा में कार्य कर रही है। श्री साय ने माताओं एवं बहनों का भी अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रदेश भर की महिला शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत राशि मिलना शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। प्रदेश भर से 70 लाख महिलाओं ने इसका फॉर्म भरा है और फॉर्म भरने की प्रक्रिया आगे भी प्रारंभ रहेगी, ताकि हमारी पात्र माताओं एवं बहनों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार हर छत्तीसगढ़िया के भांजे श्री राम के दर्शन का सपना पूरा करेगी। साथ ही चरण पादुका योजना को फिर से शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मैनपाट महोत्सव में नर्मदापुर में झंडा पार्क की स्थापना के लिए एक करोड़ की घोषणा की। साथ ही मैनपाट महोत्सव आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 50 लाख रुपए की घोषणा की। इस अवसर पर सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज एवं अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts