देशव्यापार

विधानसभा चुनावी नतीजों के बीच सोना-चांदी में गिरावट! आज गोल्ड 1,51,180 के पास, चांदी का ये है रेट

आज चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों का रिजल्ट आने वाला है और इसी बीच सोने-चांदी सस्ता हो गया है. एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है. एमसीएक्स पर सोने का दाम 171 रुपये फिसलकर 151181 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. चांदी का दाम 1164 रुपये गिरकर 245138 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी का रेट फिसल गया है.
सोने का भाव आज कॉमैक्स पर 0.54% गिरकर 4619 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और चांदी 0.61% गिरकर 75.935 डॉलसर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है.
अलग-अलग शहरों में आज क्या है सोने-चांदी का रेट?
दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार और चंडीगढ़ जैसे शहरों में चांदी का भाव करीब 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा है. अलग-अलग जगहों पर थोड़ी-बहुत कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है, लेकिन ज्यादातर उत्तर भारत में यही स्तर बना हुआ है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts