देश-विदेशविदेश

यदि होर्मुज स्ट्रेट अगले 30 दिन तक बंद रहा तो… ईरान जंग पर हरदीप पुरी ने चेताया, फिर खेल पूरी तरह बदल जाएगा

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ईरान से जुड़े मौजूदा तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर उसके संभावित प्रभाव को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि यदि यह संघर्ष कई महीनों तक जारी रहता है, तो दुनिया की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ सकता है.

एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पुरी ने कहा कि हाल ही में उनसे ईरान संकट के सबसे खराब संभावित परिदृश्य के बारे में पूछा गया था. इस पर उन्होंने कहा कि यदि यह संकट 31 मार्च 2027 तक जारी रहता है, तो स्थिति पूरी तरह बदल जाएगी और दुनिया वैश्विक आर्थिक मंदी (ग्लोबल डिप्रेशन) की ओर बढ़ सकती है.

हालांकि, उन्होंने भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर भरोसा जताया. पुरी ने कहा कि भारत ने अपनी ऊर्जा आपूर्ति के स्रोतों में विविधता लाई है और देश के पास पर्याप्त भंडार मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य (होर्मुज स्ट्रेट) अगले 30 दिनों तक भी बंद रहता है, तब भी भारत के पास आवश्यक ऊर्जा संसाधनों का पर्याप्त स्टॉक है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts