देश

भारत में मेगा डील की आहट! चीन की TCL Electronics ले सकती है बड़ा फैसला, 51% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया में एक बड़ा फेरबदल नजर आने वाला है. चीनी कंपनी TCL इलेक्ट्रॉनिक्स भारत में अपने डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 51% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है. इसके लिए कंपनी कई भारतीय कंपनियों से बातचीत कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हिस्सेदारी की कीमत करीब 600 से 800 मिलियन डॉलर (लगभग ₹5,700 से ₹7,600 करोड़) के बीच हो सकती है.
इस डील पर Standard Chartered सलाह दे रही है. साथ ही, Dixon Technologies, Epack Durable, Syrma SGS Technology, Amber Enterprises और Uno Minda से बातचीत जारी है. हालांकि, ये बातचीत अभी शुरुआती चरण में है. वहीं, Havells से भी संपर्क किया गया था, लेकिन कंपनी ने डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग में निवेश को लेकर ज्यादा रुचि नहीं दिखाई है.
कहां है टीसीएल इलेक्ट्रॉनिक्स की भारत में यूनिट?
बता दें कि भारत में TCL इलेक्ट्रॉनिक्स का आंध्र प्रदेश के तिरुपति में इकलौता ओपन-सेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है. जहां टीवी, स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और ऑटो स्क्रीन में इस्तेमाल होने वाला अहम डिस्प्ले कंपोनेंट बनाया जाता है. यह यूनिट TCL China Star Optoelectronics Technology के जरिए संचालित होती है, जो TCL कॉर्प की ग्लोबल सब्सिडियरी है. कंपनी अपनी भारतीय इकाई में दो स्थानीय पार्टनर जोड़ना चाहती है और 49% हिस्सेदारी अपने पास रखते हुए सबसे बड़ी शेयरहोल्डर बनी रहना चाहती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts