देश-विदेशविदेश

तीन दोस्तों के घर जा रहे पीएम मोदी, दो तो हैं चीन के दुश्मन, होने वाली है कौन सी बड़ी डील

पश्चिम एशिया में चल रहे उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने एक और यात्रा के लिए जा रहे हैं. उनके इस दौरे में तीन ऐसे देश शुमार होंगे, जो इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं. इसमें दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को शामिल है. उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत के रणनीतिक, आर्थिक और रक्षा संबंधों को और मजबूत करना है. इन तीनों देशों के साथ भारत के गहरे हित जुड़े हुए हैं और इसी सहयोग को बढ़ाने के लिए पीएम मोदी इन देशों की यात्रा करने जा रहे हैं.

यात्रा की शुरुआत इंडोनेशिया से होगी, जिससे भारत के रक्षा संबंध काफी अच्छे हैं. प्रधानमंत्री मोदी यहां इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात करेंगे. दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है. पीएम मोदी के दौरे से पहले दिल्ली में चल रही 8वीं भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग बैठक में दोनों पक्ष समुद्री सुरक्षा, कनेक्टिविटी और रक्षा सहयोग पर चर्चा कर रहे हैं. इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियानो इस बैठक के लिए दिल्ली आए हुए हैं. पिछले साल दोनों देशों के बीच व्यापार 25 अरब डॉलर तक पहुंच गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts