छत्तीसगढ़

कोण्डागांव : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन प्रस्ताव और स्वीकृति की तिथि में हुई वृद्धि

छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी, शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आई.टी.आई आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछडा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कालेज स्तर) की पात्रता रखते है, तथा इन संस्थाओं के प्राचार्यों / संस्था प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों को सूचित किया जाता है कि शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/  वेबसाईट पर ऑनलाईन की जा रही है।
जिसके अन्तर्गत विभाग द्वारा ऑनलाईन आवेदन आवेदनों की लंबित संख्या को देखते हुए प्रस्ताव एवं स्वीकृति लाक करने की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। जिसमें संस्थाओं में पूर्व से लंबित Proposal को Lock कर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को प्रेषित करने हेतु 19 अप्रैल 2026 तक, शासकीय संस्था/जिला कार्यालय द्वारा Sanction Order Lock  करने हेतु 21 अप्रैल 2026 तक, जिला कार्यालय द्वारा भुगतान हेतु राज्य कार्यालय को प्रेषित करने हेतु 23 अप्रैल 2026 तक निर्धारित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts