छत्तीसगढ़

कैट की प्रदेश टीम में राजेन्द्र जग्गी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर व्यापार जगत में हर्ष, योगेंद्र नारंग ने दी बधाई

*प्रदेश चेयरमेन, वाइस चेयरमेन एवं कार्यकारी अध्यक्ष पदों पर दिग्गज व्यापारियों की नियुक्ति*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश नेतृत्व की नई टीम को विस्तार दिया है।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया, राष्ट्रीय महामंत्री एवं लोकसभा सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल, राष्ट्रीय चेयरमेन श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी की अनुशंसा एवं प्रदेश कोर कमेटी की सहमति एवं मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ इकाई के नए वरिष्ठ पदाधिकारियों का आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लेकर मनोनयन किया गया

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के विस्तार एवं व्यापारी हितों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से निम्नानुसार नियुक्तियाँ की गई हैं।

*प्रदेश चेयरमेन*
श्री जितेन्द्र दोशी श्री विक्रम सिंहदेव

*प्रदेश वाइस चेयरमेन*
श्री सुरिंदर सिंह श्री जीवत बजाज

*प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष*
श्री राजेंद्र जग्गी श्री वासु माखीजा
श्री राम मंधान श्री भरत जैन
श्री राकेश ओचवानी श्री शंकर बजाज

कैट के राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने बताया कि कैट छत्तीसगढ़ लगातार प्रदेश के व्यापारियों के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है तथा आने वाले समय में संगठन प्रत्येक व्यापारी की आवाज बनकर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि नवगठित टीम स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय मंच तक व्यापारियों की समस्याओं एवं मांगों को प्रभावी रूप से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में व्यापारिक जगत अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों को सशक्त, संगठित एवं उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कैट छत्तीसगढ़ प्रदेश के व्यापारियों के लिए निरंतर कार्य करता आ रहा है इसे अब नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा
धन्यवाद।

अवनीत सिंह
प्रदेश महामंत्री
9575561000

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts