Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स में जल्द ही एक खास फीचर देखने को मिलेगा। इस फीचर के जरिए यूजर्स WhatsApp और X जैसे कई ऐप्स को बिना मोबाइल इंटरनेट के भी इस्तेमाल कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि ये ऐप्स सैटेलाइट रेडी होंगे, जिससे इमरजेंसी जैसी स्थितियों में भी इनका उपयोग किया जा सकेगा।
यह फीचर Apple के सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर से अलग होगा। एप्पल जहां इमरजेंसी में सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए SpaceX की Starlink की सेवाओं का यूज करता है। वहीं, सैमसंग की इस नई टेक्नोलॉजी में लोकल टेलीकॉम ऑपरेटर की मदद ली जाएगी। यह सर्विस लोकल मोबाइल टावर का सिग्नल यूज करके बिना एक्टिव इंटरनेट प्लान और कनेक्टिविटी के भी सैटेलाइट कम्युनिकेशन की सुविधा चुनिंदा ऐप्स में मुहैया कराएगी।
सोशल मीडिया पर एक टिप्स्टर ने दावा किया है कि सैमसंग के कई गैलेक्सी फोन्स में सैटेलाइट रेडी ऐप्स दिए हैं। जो बिना मोबाइल इंटरनेट के भी काम करते हैं। इसके लिए कंपनी को लोकल मोबाइल ऑपरेटर के साथ साझेदारी करनी पड़ती है। उदाहरण के लिए सैमसंग ने नॉर्थ अमेरिका में AT&T, Verizon और T-Mobile के साथ पार्टनरशिप की है। वहीं, यूरोप में कंपनी ने MasOrange, Virgin Media 02 को अपना सहयोगी बनाया है। जापान में कंपनी ने Docomo, KDDI, Rakuten Mobile जैसे ऑपरेटर्स के साथ साझेदारी की है।
ये हैं सैटेलाइट रेडी ऐप्स Find My Mobile, Google Maps, Google Play Services, Grok, Messenger (Facebook), Messages, Samsung Account, Samsung Find, Samsung Health, Weather, Whatsapp, X
रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के फोन में फिलहाल ऊपर दिए गए सैटेलाइट रेडी ऐप्स बिना मोबाइल इंटरनेट के भी काम करेंगे। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में Samsung Galaxy S26 जैसे चुनिंदा गैलेक्सी मॉडल्स में यह सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर देखने को मिल सकता है, जिससे बिना इंटरनेट भी कई जरूरी ऐप्स इस्तेमाल किए जा सकेंगे।





