मनोरंजन

मुंबई में रिहाना का दिल जीतने वाला अंदाज: फोटोग्राफर के साथ खिंचवाई फोटो, वीडियो वायरल

मुंबई। ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना एक बार फिर भारत दौरे को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान उनका एक खास अंदाज देखने को मिला, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

रिहाना हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई थीं, जहां उन्होंने पैपराजी से बातचीत की और फैंस से भी मुलाकात की। इसके बाद अपने ब्यूटी ब्रांड से जुड़े एक इवेंट में उन्होंने रेड कार्पेट पर कुछ ऐसा किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, जब रिहाना फोटोग्राफर्स को पोज दे रही थीं, तभी एक फोटोग्राफर ने उनसे उनके साथ फोटो लेने की इच्छा जताई। इस पर रिहाना ने तुरंत हामी भर दी और उसे खुद अपने साथ रेड कार्पेट पर बुला लिया।

इसके बाद उन्होंने बड़े ही अपनापन दिखाते हुए फोटोग्राफर के कंधे पर हाथ रखा और उसके साथ फोटो क्लिक करवाई। यह देख बाकी फोटोग्राफर्स भी आगे आने लगे, जिसे देखकर रिहाना हंसने लगीं।

इस पूरे पल का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस उनकी सादगी और व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें ‘बहुत ही डाउन-टू-अर्थ’ और ‘दिल जीत लेने वाली’ बताया। इसके अलावा रिहाना ने भारतीय फैंस के लिए ‘शुक्रिया’ भी कहा, जिससे लोगों का दिल और जीत लिया।

बता दें कि रिहाना इससे पहले साल 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में भारत आई थीं। यह आयोजन जामनगर में हुआ था, जहां उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस देकर समारोह में चार चांद लगा दिए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts