सनातन धर्म महासभा सर्व हिन्दू समाज द्वारा के द्वारा धुम-धाम से सनातन एकता यात्रा बाला जी मंदिर पुरानी गंज लाईन से शाम ०४ बजे निकलेगी सनातन धर्म महासभा से छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर नव युवक मंडल अध्यक्ष सौरव खंडेलवाल,महिला मंडल सरंक्षक शारदा तिवारी, मौसमी शर्मा,सुषमा सिंह,ममता शर्मा,ममता सोनी ने बताया कि इस समय सनातन एकता यात्रा को राष्ट्रीयता से जोड़ा जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से भगवान राम जी का वंदन करते हनुमान जी भव्य झांकी में दिखेंगे व १५०० फीट तिरंगे के साथ-साथ आदिवासी नृत्य, आदिवासी डाडियां व डिजे व धुमाल व गाजे-बाजे के साथ यह यात्रा बाला जी मंदिर से प्रांरभ होकर तिरंगा चौक, भारत माता चौेक,आजाद चौक, मानव मंदिर चौक, गांधी चौक, दुर्गा चौक,थाना चौक, सदर बाजार से होते हुये सनातन एकता यात्रा बाला जी मंदिर पुरानी गंज लाईन पहुंचेगी। तत्यपश्चात् भगवान को भोग लगाकर महा प्र्रसादी की जावेगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह यात्रा निकालने का एक ही उद्देश्य है, कि हम सब हिन्दू भाईयों को जातिवाद में नहीं बटना है,और सभी को एक व सेफ रहना है।बताय कि कधा े से ऊंची छाती नहीं होती है, व धर्म से बडी कोई जाति नहीं होती है,धर्म ही अगर नहीं बचा तो जाति का क्या करोगे दिया ही नहीं बचा तो बाती को क्या करोंगे। इसलिए यह संदेश दिया कि जात-पात की करों बिदाई हम सब हिन्दू सनातनीय भाई-भाई यह सनातन एकता यात्रा पूरे छत्तीसगढ़ में निकाल कर यह संदेश दिया जा रहा है। हिन्दू नव वर्ष के शुभ अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक, राकेश ठाकुर,शानिधाम व सौरव खंडेलवाल ने इस सनातन एकता यात्रा सभी धार्मिक व सामाजिक व सभी गणेश उत्सव,दुर्गा उत्सव व सभी सामाजिक व धार्मिक संगठनों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर हम सबके सनातन धर्म को आगे बढ़ाते हुए सनातन एकता यात्रा का परिचय देने की अपील की है। उपरोक्त जानकारी सनातन धर्म के संजय अग्रवाल ने दी।




