छत्तीसगढ़

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर NSUI का प्रदर्शन, तीन विश्वविद्यालयों का घेराव

रायपुर: छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ चुनाव दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर NSUI के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने राजधानी के तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों—पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और आयुष विश्वविद्यालय—का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में प्रदर्शन सबसे ज्यादा तीखा रहा, जहां बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए और नारेबाजी की। इस दौरान परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

इस दौरान NSUI के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने कहा, “हमारी एकमात्र मांग है कि प्रदेश में पिछले कई वर्षों से बंद छात्रसंघ चुनाव को फिर से शुरू किया जाए।” उन्होंने आगे कहा, “छात्रहितों की आवाज बुलंद करने के लिए छात्रसंघ चुनाव बेहद जरूरी है।”

प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी देखने को मिली, हालांकि स्थिति नियंत्रण में आ गई। NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस प्रदर्शन में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, शांतनु झा, प्रशांत गोस्वामी, पुनेश लहरे, संकल्प मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts