छत्तीसगढ़

मांगें पूरी नहीं होने पर फिर हड़ताल की तैयारी में NHM कर्मचारी, 12 अप्रैल को रायपुर में बड़ी बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल की राह पर जा सकते हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ प्रदेश NHM कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 12 अप्रैल को रायपुर के आमापारा में आयोजित होगी, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कर्मचारी और पदाधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में बनेगी आगे की रणनीति

बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों की वर्तमान स्थिति, भविष्य की दिशा, गति एवं आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

पहले भी कर चुके हैं लंबी हड़ताल

NHM कर्मचारियों ने नियमितीकरण, ग्रेड पे, अनुकम्पा नियुक्ति, स्थानांतरण नीति और मेडिकल अवकाश समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एक महीने से ज्यादा समय तक हड़ताल की थी। सरकार के आश्वासन के बाद आंदोलन को स्थगित किया गया था। इस दौरान मांगों के निराकरण के लिए विभाग स्तर पर समिति का भी गठन किया गया था, नतीजा आज भी शून्य है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कर्मचारी प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। इनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

सभी जिलों से आएंगे प्रतिनिधि

संघ पदाधिकारियों के मुताबिक, इस बैठक में सभी जिलों से जिलाध्यक्ष और कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल होंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।

यह बैठक संघ के लिए काफी अहम मानी जा रही है। साथ ही कर्मचारियों ने यह भी उल्लेख किया है कि भाजपा के घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के अंतर्गत संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का उल्लेख किया गया है, जिस पर भी बैठक में चर्चा की जाएगी।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts