मनोरंजन

गुपचुप शादी की खबरों पर कंगना रनौत का जवाब, बोलीं– चुपके से मैरिज नहीं करूंगी

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपनी शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। गुरुवार को वह मुंबई में मंगलसूत्र, सिंदूर, बिंदी और हरी चूड़ियों के साथ नजर आईं, जिसके बाद उनके गुपचुप शादी करने की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

दरअसल, कंगना एक शूट के दौरान इस लुक में थीं, लेकिन किसी ने उनकी तस्वीर क्लिक कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, जिसके बाद अफवाहों का दौर शुरू हो गया।

इन अटकलों के बीच कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा,
“हर दिन शहर में और उसके आस-पास की जगहों पर शूटिंग कर रही हूं, किसी ने कैरेक्टर मेकअप के साथ यह रैंडम तस्वीर क्लिक कर ली और अब मुझे बहुत सारे फोन कॉल आ रहे हैं।”

इसके साथ ही उन्होंने शादी को लेकर भी साफ कर दिया। कंगना ने कहा,
“लेकिन शादीशुदा औरत के लुक में क्या बड़ी बात है? एक्टर हर तरह के रोल करते हैं, मैं चुपके से शादी नहीं करूंगी, मेरा वादा है।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म भारत भाग्य विधाता में नजर आएंगी, जो 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अस्पताल कर्मचारियों की बहादुरी की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts