धर्ममध्यप्रदेश

भीषण गर्मी में श्री गणेश मंदिर की अनोखी सेवा: लस्सी, गन्ने का रस और मौसमी फलों का भोग, मिट्टी के पात्र में शीतल जल अर्पित

इंदौर में बढ़ती गर्मी के बीच श्रद्धा और परंपरा का एक अनोखा उदाहरण देखने को मिला है। तेज तपिश को देखते हुए भक्तों ने अपने आराध्य भगवान श्री गणेश की सेवा-व्यवस्था में बदलाव करते हुए उन्हें ठंडक पहुंचाने की विशेष पहल की है।

भगवान गणेश को गर्मी से राहत देने के लिए उनके भोग में खास बदलाव किया गया है। मंदिर समिति और श्रद्धालुओं ने गजानन को ताजे मौसमी फल, दही से बनी ठंडी लस्सी और गन्ने का रस अर्पित किया। इस दौरान भक्तों का कहना है, “जिस प्रकार हम स्वयं को ठंडा रखने के लिए इन पदार्थों का सेवन करते हैं उसी भाव से अपने आराध्य को भी शीतल वस्तुओं का अर्पण किया जाना चाहिए।”

इसके साथ ही मिष्ठान में भगवान को सफेद रसगुल्लों का भोग लगाया गया। वहीं मिट्टी के पात्र में शीतल जल रखा गया, जो प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है और सादगी का प्रतीक है।

भीषण गर्मी के बीच इस तरह की पहल ने आस्था की सुंदर झलक पेश की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts