उज्जैन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम शनिवार तड़के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची, जहां खिलाड़ियों ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। सुबह करीब 3 बजे टीम के सदस्य मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन किए।
टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत अन्य खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने श्रद्धा के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान महिला क्रिकेट टीम के कोच भी खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे।
दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का स्वागत किया गया।





