छत्तीसगढ़

10वीं-12वीं छात्रों को पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, 14 मई तक करें आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2026 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति देखने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मंडल के मुताबिक, छात्र 14 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे 29 अप्रैल 2026 को घोषित किए गए थे।

मंडल ने साफ कहा है कि परिणाम जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर ही आवेदन करना जरूरी होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts