छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, तीन संभागों में तापमान 42°C पार होने के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि अगले दो से चार दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है।

खासतौर पर बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में गर्मी का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं दिन का सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ।

सिनोप्टिक सिस्टम
मौसम विभाग ने बताया कि मध्य ओडिशा से दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु के आंतरिक भाग से होते हुए मन्नार की खाड़ी तक फैली उत्तर-दक्षिण द्रोणिका स्थित है।

राजधानी रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts