जगदलपुर में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कांग्रेस की महिला महामंत्री कमल झज ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं पूर्व महामंत्री अम्मा जी राव भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में करीब 14 महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। इस दौरान सभी का भाजपा गमछा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा की नीतियों और सरकार की योजनाओं – “सबका साथ, सबका विकास” – से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने इसे भाजपा के बढ़ते जनाधार और संगठन की मजबूती का संकेत बताया।





