छत्तीसगढ़राजनीति

जिला स्तर पर भाजपा-कांग्रेस ने सोशल मीडिया टीम का किया गठन, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

जगदलपुर। बस्तर जिले में राजनीतिक दलों ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। भाजपा और कांग्रेस ने जिला स्तर पर अपनी सोशल मीडिया टीम का गठन कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

भाजपा ने सौंपी नई जिम्मेदारी

भाजपा ने सोशल मीडिया टीम का गठन करते हुए ब्रिजेश शर्मा को सोशल मीडिया टीम का जिला सह संयोजक नियुक्त किया है। इसके अलावा कुल 11 सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

भाजपा की सूची देखें

कांग्रेस ने भी किया गठन

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने शादाब अहमद को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी है।

इसके साथ ही कांग्रेस ने जगदलपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉकों में प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

कांग्रेस की सूची भी जारी

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts