छत्तीसगढ़

अप्रैल या मई, कब आएगा सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स काउंटडाउन शुरू कर चुके हैं. सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को खत्म हुई थी. सीबीएसई 10वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं, अब सबकी निगाहें बस 12वीं के सरकारी रिजल्ट पर टिकी हुई हैं. सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 से जुड़े सभी अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbse.gov.in और डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट digilocker.gov.in पर चेक किए जा सकेंगे.

 

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 उमंग ऐप पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा. सीबीएसई 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट मिलने तक स्टूडेंट्स डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करके रख सकते हैं. इस मार्कशीट की वैल्यू भी ओरिजिनल के बराबर ही मानी जाती है. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट आमतौर पर मई में जारी किया जाता है. इस बार भी सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 मई के पहले या दूसरे हफ्ते में घोषित होने की उम्मीद है. हालांकि इस पर आखिरी मुहर सीबीएसई ही लगाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts