मनोरंजन

UAE मिसाइल अटैक के बीच दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं अमीषा पटेल, बोलीं- ये वॉर कब खत्म होगी

एक्टर अमीषा पटेल दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि UAE में हुए मिसाइल अटैक के कारण एयरस्पेस बंद कर दिया गया, जिससे उनकी यात्रा प्रभावित हुई।

अमीषा ने अपने पोस्ट में लिखा,
“मैं न्यूयॉर्क से मुंबई आ रही थी। हम जैसे ही दुबई में लैंड होने वाले थे तो UAE में हुए मिसाइल अटैक की वजह से एयरस्पेस क्लोज कर दिए। फिर मस्कट की तरफ डायवर्ट किया गया। ये वॉर कब खत्म होगी।”

इसके बाद उन्होंने दुबई एयरपोर्ट से एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी परेशानी जाहिर की। उन्होंने लिखा,
“घंटों से दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हैं। और पता नहीं कितना समय लगेगा। मैं मुबंई में अपने घर जाने के लिए बेसब्र हूं।”

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बताया,
“हमें न्यूयॉर्क से निकले 24 घंटे हो गए हैं और मुंबई पहुंचने में अभी भी पता नहीं कितने घंटे लगेंगे। एयरपोर्ट का समय कितना लंबा होगा पता नहीं।”

गौरतलब है कि इससे पहले भी यूएस-ईरान तनाव के दौरान कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां दुबई में फंस चुकी हैं। वहीं, अमीषा पटेल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें 2023 में फिल्म गदर 2 में सकीना के किरदार में देखा गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा वे अन्य फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं और सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं।

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts