मनोरंजन

अक्षय कुमार-विद्या बालन की नई फिल्म इस दिन होगी रिलीज, मेकर्स ने किया एलान

अक्षय कुमार और विद्या बालन एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों कलाकार अपनी चौथी फिल्म के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इससे पहले यह जोड़ी भूल भुलैया, हे बेबी और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकी है।

अब दोनों अनीस बज्मी की निर्देशित और दिल राजू द्वारा निर्मित एक नई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म के लिए फिर से साथ आने को तैयार हैं। मेकर्स ने इस अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा हटाया है।

12 मई को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह अनटाइटल्ड फिल्म 4 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साथ ही मेकर्स ने कहा कि फिल्म से जुड़े और अपडेट भी जल्द सामने आएंगे।

कुछ दिन पहले अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर विद्या बालन और राशि खन्ना के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने केरल में फिल्म के शूटिंग शेड्यूल के पूरा होने की जानकारी दी थी।

अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘केरल का शेड्यूल पूरा हुआ। किसी खूबसूरत जगह पर अच्छे लोगों के साथ काम करने का मजा ही कुछ और है। हमारे डायरेक्टर अनीस बज्मी को कैमरे के पीछे की सारी मस्ती के लिए, और मेरे जबरदस्त को-स्टार्स विद्या, राशि, छोटे राजपाल और पूरी टीम को ढेर सारा प्यार। यह वाला अनुभव बहुत खास रहा।’

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में भूत बंगला में दिखाई दिए थे, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं विद्या बालन इन दिनों रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में नजर आ रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts