छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में क्रिटिकल मिनरल नवाचार को बढ़ावा: अर्थ इंडिया रिसोर्सेज लिमिटेड और शासन के बीच ऐतिहासिक एम.ओ.यू. संपन्न

छत्तीसगढ़ शासन एवं पी.एच.डी. चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीस के द्वारा दिनांक 19 नवम्बर 2026 को मेफेयर लेक रिसोर्ट में संयुक्त रूप से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में अर्थ इंडिया रिसोर्सेज लिमिटेड, रायपुर के द्वारा क्रिटिकल मिनरल संबंधित सफल नवाचार कर विकसित की गयी मानक तकनीक आधारित उन्नत कम्पनी स्थापित व संचालित करने संबंधित प्रमाण पत्र प्रदाय किये गये और अपेक्षित एम.ओ.यू. संपादित किया गया ।

मान.मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में दिनांक 19.11.2026 को आयोजित एम.ओ.यू. संपादन कार्यक्रम
(स्थानः मेफेयर रिसार्ट, नवा रायपुर)
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में भारत/राज्य के युवा औद्योगिक-नेतृत्वकर्ताओं, नीति निर्माताओं को आमंत्रित किया जाकर औद्योगिक नवाचार व औद्योगिक विकास हेतु निवेश आकर्षित करने के प्रयोजन से “छत्तीसगढ़ इण्डस्ट्री डायलाग 3” इनविटेशन टू इन्वेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया । विश्व में मानव जीवन को प्रभावित करने वाली कई नई तकनीक के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक अनुसंधान व कियान्वयन के प्रयास हो रहे है। इनमें से अधिकतर तकनीक ऐसे हैं जिससे दुनिया के कई देशों के द्वारा विकास की दौड़ में न केवल अपेक्षित कौशल व सफलता अर्जित कर विकास के रेस में आगे निकलने की होड़ लगी है, बल्कि अर्जित मेधा व ज्ञान पर एकाधिकार प्राप्त कर क्षमता का उपयोग ट्रेड वार के रूप में किये जाने की संभावनायें सामने आ रही है। ऐसी स्थिति में भारत सरकार के द्वारा हमारे राष्ट्र को विकसित व आत्म-निर्भर भारत के रूप में स्थापित करने हेतु अनेको प्रयास हो रहे है। जिनमें ए०आई०तकनीक, स्पेश रिसर्च व प्लेनेट नेविगेशन तकनीक, डिजिटलाईजेशन, मिसाईल तकनीक, ड्रोन तकनीक, जल संरक्षण व जल शोधन तकनीक, स्वच्छ उर्जा स्त्रोत विकास की तकनीक आदि महत्वपूर्ण है। परंतु क्रिटिकल मिनरल शोधन व प्रसंस्करण, उससे संबंधित अनुसंधान व इनोवेशन विशेष रुप से माईनिंग वेस्ट रिसाईक्लिंग या लौह, टिन और नन आयरन अयस्कों , भविष्य में डाउनस्ट्रीम इंडस्ट्री की स्थापना से मैनुफैक्चरिंग कैपेबिलिटी विकसित करने जैसे कार्य इस आधार पर अत्यंत महत्वपूर्ण है कि इस उत्पाद के वैल्यू चेन पर कुछ ही देशों का एकाधिकार है। साथ ही क्रिटिकल मिनरल से उत्पादित होने वाले इलेक्ट्रिक मैगनेट/उत्पादों का उपयोग महत्वपूर्ण सेक्टर्स यथा डिफेंस, ईलेक्ट्रिक वेहिकल, क्लीन इनर्जी डिवाइसेज, सेमीकन्डक्टर आदि में किया जाता है एवं प्रस्तावित उत्पादों की मार्केट बड़ी है जिसमें अपने देश में ही बड़ा मार्केट उपलब्ध है। ए०आई०आर०एल० कम्पनी के द्वारा राज्य के स्टेट इनवेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड में छत्तीसगढ़ राज्य में कम्पनी के द्वारा किये गये प्रक्रियात्मक सफलप्रयोगों एवं वर्तमान में इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर द्वारा अर्जित ज्ञान व कौशल के आधार पर 120 मी0टन / वर्ष उत्पादन को संचालित कर रही कम्पनी के द्वारा राज्य में 10000 मी0टन/वर्ष की क्षमता की रेयर अर्थ मैगनेट मैनुफैक्चरिंग व रिसाईक्लिंग यूनिट , अनुसंधान व प्रयोग संबंधित आधुनिक लैब व सेंटर ऑफ एक्सलेंस की स्थापना का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया । कम्पनी के डायरेक्टरो द्वारा टेक्नोलॉजी से संबंधित राज्य व क्रेद्र शासन के विभिन्न निर्धारित संस्थानों यथा नेशनल लैबोरेटरी, रेडियो एक्टिव मेटेरियल के साईन्टिफिक हैंडलिंग हेतु केंद्र सरकार से प्रशिक्षण व प्रमाणपत्र प्राप्त करने सहित अपेक्षित औपचारिकतायें पूर्ण की गयी है। ए.आई.आर.एल. कम्पनी के द्वारा अर्जित ज्ञान, आधार भूत कौशल व तकनीकी क्षमता, कम्पनी को भारत सरकार / राज्य सरकार की विभिन्न संस्थाओं से प्राप्त प्रमाणपत्रों व प्राप्त सहमतियों के परीक्षण उपरांत एस.आई.पी.बी. छत्तीसगढ़ के द्वारा निवेश के प्रोजेक्ट प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त करते हुये आज के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कम्पनी के प्रतिनिधियों को निवेश करने के कदम को प्रोत्साहित किये जाने हेतु सभी उपस्थित वरिष्ठ नेतृत्वकर्ताओं एवं सम्मानीय मुख्य मंत्री जी तथा अन्य जन प्रतिनिधियों समक्ष एम.ओ.यू. का सम्पादन किया गया जिसे उपस्थित कई जनप्रतिनिधियों, शासन -प्रशासन के उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों, उद्यमियों ने राज्य और कम्पनी के लिये गौरव पूर्ण व प्रशंसनीय कदम निरूपित किया । मंच पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ छ.ग.शासन के मुख्य सचिव श्री विकासशील , सचिव मान.मुख्यमंत्री श्री सुबोध कुमार सिंह, कम्पनी के उपस्थित प्रोमोटर व डायरेक्टर-डाॅ जयेंद्र नारंग, श्री दुष्यंत दास, श्री ऋषिराज नारंग, श्री योगेंद्र नारंग, प्रतीश गोयल, श्री वेदसौरभ नारंग, श्री श्रेयांश दास उपस्थित रहे एवं माननीय मुख्यमंत्री जी ने विस्तार से उनके प्रस्ताव पर चर्चा की एवं उनकी कठिनाईयों को दूर करने का आश्वासन देते हुये विकसित छत्तीसगढ़ नवा अंजोर के लक्ष्यों को समय पर हासिल करने के लिये हर सहयोग व समर्पण का सुझाव दिया । माननीय मुख्यमंत्री जी एवं सभी उपस्थित प्रतिभागियों व अतिथियों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts