खेलदेश

हार के बाद फूटा कप्तान श्रेयस अय्यर का गुस्सा, मैच के बाद गेंदबाजों की क्लास लेते हुए गिनाईं कमियां

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में मिली हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश नजर आए. मैच के बाद कप्तान अय्यर ने माना कि वे योजनाओं पर अमल नहीं कर सके. इस हार के साथ ही अब पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ गई है. ऐसे में आखिरी मुकाबला निर्णयाक हो गया है.
अय्यर ने मैच के बाद कहा, ‘‘हम गेंदबाजी में योजनाओं को अमल में नहीं ला सके. 250 रन के लक्ष्य को हासिल करना कभी भी आसान नहीं रहता. हम 12 रन प्रति ओवर के अधिक की रेट से रन बना रहे थे और वेस्टइंडीज़ ने बढ़िया गेंदबाजी की और इसका श्रेय उन्हें जाता है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘गेंद का बाउंस भी अधिक हो गया था लेकिन उनके गेंदबाजों ने बदली हुई परिस्थितियों को भांपा. अगला मुकाबला काफी दिलचस्प होगा. ’’
24 रन से मिली टीम इंडिया को हार
हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. मुकाबले में कैरेबियाई कप्तान शाई होप ने अपने बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए नाबाद 102 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 50 गेंदों का सामना किया, जिसमें 9 छक्के और 4 चौके भी लगाए. होप के अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 49 रनों की पारी खेली, जबकि शिमरन हेटमायर ने भी 33 रन बनाए.
वेस्टइंडीज के इस स्कोर के जवाब में भारतीय टीम 19.3 ओवर में 223 रन ही बना पाई. टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा संजू सैमसन ने 23 गेंद में 56 रनों की पारी खेली. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 43 रन बनाए, जबकि नितीश कुमार रेड्डी ने 41 रनों का योगदान दिया. भारतीय पारी में इन तीन के अलावा और कोई भी बल्लेबाज ज्यादा प्रभावी नहीं रहे. वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो वेस्टइंडीज की तरफ से कीमो पॉल ने 4 ओवर में 41 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि गुडाकेश मोती ने 2 विकेट झटके. वहीं, रोमारियो शेफर्ड और शमार जोसेफ को भी एक-एक सफलता मिली.

Related Posts