छत्तीसगढ़

आईएएस अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ जनसंपर्क के संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार

 साल 2021 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. वह वर्तमान समय में अपने मूल दायित्वों के साथ जनसंपर्क विभाग से जुड़े दायित्व भी निभाएंगे. सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है.

वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के साथ जनसंपर्क की जिम्मेदारी

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 28 सितंबर 2026 को यह आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश के मुताबिक, आशीष कुमार टिकरिहा 2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत हैं. शासन के आदेश के अनुसार, वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अब संचालक, जनसंपर्क की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. यानी शासन की जनसंपर्क व्यवस्था की जिम्मेदारी अब अतिरिक्त रूप से आशीष कुमार टिकरिहा के पास होगी.

आशीष कुमार टिकरिहार के पास दो जिम्मेदारी

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है. आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अन्वेष घृतलहरे के डिजिटल हस्ताक्षर हैं. फिलहाल, इस प्रशासनिक आदेश के साथ आशीष कुमार टिकरिहा के जिम्मे दो महत्वपूर्ण दायित्व रहेंगे. इस प्रशासनिक आदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग के गतिविधियों की जिम्मेदारी आशीष टिकरिहा पर होगी. वे मीडिया कवरेज से जुड़ी जिम्मेदारी भी संभालेंगे. नई जिम्मेदारी के तहत आशीष कुमार टिकरिहा राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों से जुड़ी सूचनाओं के प्रचार प्रसार को देखेंगे. वे राज्य सरकार के जनसंपर्क विभाग के अधिकारी के तौर पर मीडिया और शासन के बीच समन्वय और कड़ी के रूप में भी काम करेंगे

 

in article image

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts