छत्तीसगढ़

सरकारी दुकानों से ही बिक रही ‘मिलावटी शराब’, भाजपा बन चुकी है संगठित सिंडिकेट: नरेंद्र नाग

नरेंद्र नाग ने सीधा हमला बोलते हुए कहा:


*​”भाजपा सरकार में शराब प्रेमियों के स्वास्थ्य के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। भानुप्रतापपुर में अंग्रेजी शराब दुकान के कर्मचारियों के कमरे से पुलिस को भारी मात्रा में खाली बोतलें, फर्जी ढक्कन और मिलावट का सामान मिला है। यह साबित करता है कि सरकारी दुकानों से ही शराब में पानी मिलाकर जनता से पूरा पैसा वसूला जा रहा है। भाजपा सरकार अब ‘मिलावटी शराब’ का संगठित सिंडिकेट बन चुकी है।”* *​गांव-गांव तक अवैध सप्लाई का जाल*

​आम आदमी पार्टी ने याद दिलाया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। अभी कुछ दिनों पहले ही अंग्रेजी शराब दुकान के कर्मचारी गांव-गांव में शराब की अवैध सप्लाई कर रहे थे, जिन्हें कोरर पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उस घटना के ठीक बाद भानुप्रतापपुर का यह मामला सामने आने से साफ हो गया है कि यह नीचे से लेकर ऊपर तक फैला हुआ एक बड़ा भ्रष्टाचार है।

​आम आदमी पार्टी ने कांकेर पुलिस की इस सतर्कता और साहसिक कार्रवाई के लिए उनका धन्यवाद किया, जिन्होंने भाजपा सरकार की नाक के नीचे चल रहे इस बड़े ‘मिलावटी शराब सिंडिकेट’ का भंडाफोड़ किया। *​आम आदमी पार्टी के सरकार से तीखे सवाल:*

*​जवाब दे भाजपा सरकार: जब सरकारी दुकान के कर्मचारियों के कमरों में फर्जी ढक्कन और खाली बोतलें रखी जा रही हैं, तो आबकारी अधिकारी आंखें मूंदकर किसका हिस्सा बटोर रहे थे?*

*​सेहत से खिलवाड़ क्यों?: पूरे दाम वसूलने के बाद जनता को जहरीला/मिलावटी पानी पिलाकर उनकी जान से खिलवाड़ करने का अधिकार भाजपा सरकार को किसने दिया?*

*​कार्रवाई का नाटक या असली न्याय?: क्या सरकार सिर्फ निचले कर्मचारियों पर गाज गिराकर बड़े मगरमच्छों और आबकारी अफसरों को बचाएगी, या इस पूरे रैकेट के आकाओं को जेल भेजेगी?*

*​आम आदमी पार्टी चेतावनी देती है कि यदि इस अवैध और मिलावटी शराब के धंधे पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई और दोषी आबकारी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी पूरी ताकत के साथ सड़कों पर उतरकर सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी।*

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts