छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव जी से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू जी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कुमर्दा सरपंच नुनकरण भुआर्य जी साथ उप सरपंच विजय कोसमा जी,ग्राम पटेल कांतिलाल साहू जी,लक्ष्मी नारायण साहू जी,नवीन साहू जी,गंसू कोलियारे जी,पंच कोमल कुंजाम जी, लक्ष्मण पिसदा जी,मिलेन्द्र टांडेकर जी, साथ ग्राम पंचायत कुमर्दा को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान किए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत कुमर्दा क्षेत्र की जनसंख्या, व्यापारिक गतिविधियों, शहरीकरण तथा आधारभूत सुविधाओं की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए इसे नगर पंचायत का दर्जा दिया जाना आवश्यक है। नगर पंचायत का दर्जा मिलने से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य नगरीय सुविधाओं का बेहतर विकास संभव होगा। साथ ही स्थानीय नागरिकों को शासन की विभिन्न नगरीय विकास योजनाओं का लाभ भी प्रभावी रूप से प्राप्त होगा।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री महोदय से आग्रह किया कि जनहित एवं क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत कुमर्दा को शीघ्र नगर पंचायत घोषित करने की आवश्यक कार्रवाई की जाए।
उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री ने मांग पर सकारात्मक विचार करने तथा नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया।साथ ही जनगणना प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात बहुत ही जल्द कुमरदा को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त होगा ।




