छत्तीसगढ़

छुरिया विकासखंड के गर्रापार में हुआ वीबी जी रामजी का वर्चुअल शुभारंभ जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा हुए शामिल

छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत गर्रापार में भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना वीबी जी रामजी का का औपचारिक वर्चुअल शुभारंभ जनपद अध्यक्ष संजय कुमार सिंहा ने किया,वही इसका देशव्यापी शुभारंभ केंद्रीय पंचायत एव ग्रामीण विकास मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने तमिलनाडु के तिरुपति से किया । इस दौरान मुख्यकार्यपालन अधिकारी होरीलाल साहू,बालमुकुंद कुंजाम सभापति, कुमारसाय साहू,अजय साहू सरपंच मौजूद रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने बताया कि वी बी जी रामजी में अब मजदूरों को सौ दिन जगह एक सौ पच्चीस दिवस का मजदूरी मिलेगा, साथ ही मजदूरी दर दो सौ इकसठ की जगह अब तीन सौ रुपये मिलेगा,इसके अतिरिक्त कार्य की माँग करने पर कार्य नही मिलता है, तो भत्ता की पात्रता का प्रावधान भी इसमें शामिल किया गया है । इस योजना में समय पर मजदूरी की गारंटी दी गई है, पंद्रह दिवस से यदि भुगतान विलंब हुआ, मुआवजा का प्रावधान रखा गया है । बेहतर गारंटी, संपूर्ण प्रतिबद्धता होगा,सीईओ साहू ने कहा कि वीबी जी रामजी को चार श्रेणी में रखा गया है, जल सुरक्षा और संरक्षण कार्य, ग्रामीण अवसंरचना से जुड़े कार्य,आजीविका संवर्धन के कार्य, जलवायु परिवर्तन संबंधी कार्य है । पहले कार्य वर्ष भर चलता था लेकिन अब जुलाई ,अगस्त में कार्य बंद रहेगा ताकि कृषि कार्यों में कोई समस्या न हो । पहले महात्मा गांधी मनरेगा में राज्य सरकार की दस प्रतिशत की हिस्सेदारी थी किंतु अब इस योजना में चालीस प्रतिशत की हिस्सेदारी होगी । इस कार्यक्रम को पीओ मनरेगा,सभापति, कुमारस् साय साहू,सरपंच ने भी सम्बोधित किया आई इस अवसर पर भुजबल पोर्ते,भगवत कस्तूरी,अजय कुमार, शत्रु राम धावड़े सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts