देश

खत्म हुआ करोड़ों किसानों का इंतजार, पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करीब 9 करोड़ किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त क‍िसानों के खाते में ट्रांसफर हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (20 जून) को पश्‍च‍िम बंगाल के हुगली में तारकेश्‍वर से 9.44 करोड़ क‍िसानों के अकाउंट में 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर द‍िए हैं. 23वीं किस्त जारी होने के साथ ही पीएम किसान योजना के तहत किसानों को वितरित की गई कुल राशि 4.28 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई है. पिछली किस्त 13 मार्च को आई थी.

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी योजनाओं में से एक मानी जाती है, जिसका मकसद किसानों को आर्थिक सहायता देकर उनकी आय को मजबूत बनाना है. योजना के तहत केंद्र सरकार देश के किसानों के अकाउंट में 6 हजार रुपये सालाना ट्रांसफर करती है. हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts